नवागत पुलिस अधीक्षक ने संभाली चंदौली की कमान , गुंडे ,मनबढो की खैर नहीं होगी दिए संदेश।

 नवागत पुलिस अधीक्षक ने संभाली चंदौली की कमान , गुंडे ,मनबढो की खैर नहीं होगी दिए संदेश।



(रिपोर्ट- मदन मोहन/नौगढ़ /चंदौली)

चंदौली। जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पत्रकारों से मुखातिब होते हुए अपनी कार्ययोजना साझा की। उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा कि जिले में "कानून का राज" सर्वोपरि होगा और पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता का समावेश किया जाएगा।उन्होंने अपराध रोकने के लिए जोर देकर कहा कि पेशेवर अपराधियों और भू-माफियाओं की सूची अपडेट कर उनके विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अवैध मादक पदार्थों और तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

  पुलिसिंग में तकनीक का प्रयोग: कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए 'स्मार्ट पुलिसिंग' और 'सीसीटीवी सर्विलांस' के दायरे को बढ़ाया जाएगा, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके।

 पीड़ित केंद्रित दृष्टिकोण: उन्होंने निर्देशित किया कि थानों पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की सुनवाई सम्मानपूर्वक होनी चाहिए। "थानों पर दलाली प्रथा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, और जनता सीधे मुझसे संपर्क कर सकती है।"

 ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में 'बीट पुलिसिंग' को सक्रिय किया जाएगा। पुलिस अधिकारी सीधे जनता के बीच जाकर संवाद करेंगे ताकि विश्वास का वातावरण बन सके।

सुरक्षा और सतर्कता:

सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकिंग अभियान तेज करने और आगामी स्थानीय आयोजनों के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने की बात कही गई।साथ ही  पत्रकार बंधुओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए किसी भी घटना के संबंध में बाइट, वर्जन, विभाग की ओर से अति शीघ्र बताने की कोशिश रहेगी। जिससे खबर प्रकाशन और तथ्य पर आधारित सूचनाओं का प्रकाशन हो प्रकाशन में बिना वर्जन से एक पक्ष की बात तो सामने आती है जिससे कभी-कभी खबरें असत्य साबित होने लगते हैं प्रेस वार्ता में एडिशनल एसपी अनन्त  चंद्रशेखर, क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा व काफी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ